फ्रेशर पार्टी ‘‘उन्नयन-2023’’ का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, गोगुन्दा में फ्रेशर पार्टी ‘‘उन्नयन-2023’’का आयोजन किया गया। बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सत्र 2022-23 के प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह ‘उन्नयन-2023’ का आयोजन कला आश्रम के मुक्त रंगमंच में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डॉ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा द्वारा मां सरस्वती की पूजा एवं गणपति वंदना के साथ किया गया। स्वागत श्रृंखला में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बी.ए.एम.एस. के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा उपरणा पहना कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एम. अग्रवाल, प्रो. रामवीर शर्मा के साथ समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारीगण उपस्थित थे।
इस सांस्कृतिक संध्या में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक आदि पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उन्नयन-2023 कार्यक्रम में रेम्प शो में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, अति सर्वत्र वर्जयेत, हर युग नारी, भिषक के साथ कॉमेडी नाइट्स, हॉरर, सिल्वर स्क्रीन सहित कुल 6 ग्रुप बनाए गए थे। सभी ग्रुप भागीदारों ने कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया।
‘उन्नयन-2023’ के मिस्टर फ्रेशर सूर्यांश शर्मा एवं मिस फ्रेशर वाणी जैन बनी। मिस रनरअप अभिशिखा चौहान एवं मिस्टर रनरअप हिमाम जानी रहे। मिस्टर एण्ड मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के सम्मानित जज कला आश्रम फाउण्डेशन की संरक्षक न्यासी डॉ. सरोज शर्मा, कला आश्रम बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गिरिराज शर्मा, डॉ. शीतल श्रीमाली एवं डॉ. मयूरी अग्रवाल थे।

Comments are closed.