महाविद्यालय में 07 अप्रैल 2021 को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ का आयोजन

posted in: news | 0

n3

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर में कोविड-19 गाईडलाईन की पालना के साथ महाविद्यालय परिसर के सेमिनार हाॅल में 7 अप्रैल 2021 को ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में जानकारी महाविद्यालय के आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार शर्मा द्वारा दी गई। प्रो. शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विश्व में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाऐं लोगों तक पहुंचाना एवं प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है। स्वास्थ्य मुद्दों एवं समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में हर वर्ष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाना व इनके प्रति उन्हें जागरूक करना भी है। सभी को न सिर्फ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाऐं सभी तक पहुंचानी चाहिए। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से जूझ व संघर्ष रही है। वर्तमान में कोरोना महामारी के समय आयुर्वेद के सिद्धान्तों को अपने जीवन में उतार कर उसका पालन करने से हमारे स्वास्थ को बहुत लाभ हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। इस वर्ष के विश्व स्वास्थ्य दिवस की हेल्थ थीम ‘एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण’ करना था। कार्यक्रम के अंत में काय चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार भातरा द्वारा विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व के बारे में बताया गया एवं वात, पित्त, कफ के संतुलन के आधार पर अपने स्वस्थ शरीर का निर्माण का तरीका बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय पंचकर्म विभाग के व्याख्याता डाॅ. संजय एम. द्वारा किया गया।

n4

Comments are closed.