बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय में ‘शिष्योपनयनीय संस्कार’ कार्यक्रम का आयोजन

posted in: news | 0

उदयपुर, 05.04.2022। कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर में बीएएमएस प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का ‘शिष्योपनयनीय संस्कार, व अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के धनवन्तरी प्रार्थना स्थल पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का महाविद्यालय के इन्टरनीज़ विद्यार्थियों द्वारा तिलक, लच्छा बांधकर स्वागत किया गया। धनवन्तरी प्रार्थना स्थल पर मुख्य अतिथि डाॅ. दिनेश खत्री (मुख्य प्रबंधक न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन), विशिष्ट अतिथि डाॅ. सरोज शर्मा (संरक्षक न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन), महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एम. अग्रवाल, प्रो. रामवीर शर्मा, प्रो. विष्णु कुमार मित्तल, प्रो. मनोज कुमार शर्मा, डाॅ. मीरा भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी श्री अशोक शर्मा की उपस्थिति में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का शिष्योपनयनीय संस्कार (अर्थात् शिष्य को शिक्षण के लिए स्वीकार करना) कराया गया।

महाविद्यालय के प्रार्थना हाॅल में भगवान धनवन्तरी की पूजा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा की गई। मुख्य अतिथि डाॅ. दिनेश खत्री का स्वागत प्राचार्य प्रो. के.एम. अग्रवाल द्वारा, विशिष्ट अतिथि डाॅ. सरोज शर्मा का स्वागत डाॅ. राजलक्ष्मी द्वारा, प्राचार्य प्रो. के.एम. अग्रवाल का स्वागत डाॅ. अभय व्यास द्वारा उपारणा ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम संचालनकर्ता डाॅ. कमलेश कुमार ने बताया कि धनवन्तरी प्रार्थना हाॅल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित शिक्षण कार्य व अन्य गतिविधियों की झलकियां दिखाई गई।

मुख्य अतिथि डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा स्वागत उद्बोधन में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं प्रेषित कर आयुर्वेद का भविष्य में महत्व के बारे में जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि विविध आयुर्वेद आचार्यों ने उस काल में आयुर्वेद चिकित्सा की संभावना खोज ली थी, जो आज वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा की जरूरत है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित व अनुशासित रूप से अध्ययन करके आयुर्वेद क्षेत्र में अपनी पहचान बना कर महाविद्यालय एवं माता-पिता का रोशन करने हेतु प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा छात्रों को एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा छात्राओं को व्हाईट कोट पहना कर उसके महत्व के बारे में बताया गया एवं नैतिक मूल्यों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. संजय एम द्वारा किया गया। उपरोक्त अभिविन्यास कार्यक्रम आगामी 15 दिनों तक चलेगा।

Comments are closed.