राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वन्तरी जयन्ती समारोह का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वन्तरी जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में कला आश्रम में 5वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन कोविड-19 के परिपेक्ष्य में जारी निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हुए मनाया गया। समारोह में कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री मुख्य अतिथि एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

भगवान धन्वन्तरी की पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। डाॅ. दिनेश खत्री एवं डाॅ. सरोज शर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन के साथ आयुर्वेद के महत्व एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में आयुर्वेद की उपादेयता पर प्रकाश डाला। माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म के माध्यम से राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारम्भ किया गया। महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अन्य कर्मचारीगण ऑनलाइन माध्यम से आयुष मंत्रालय के उक्त कार्यक्रम में सम्मलित हुए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा ‘‘आयुर्वेद द्वारा कोविड-19 महामारी के बचाव’’ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा कोविड-19 के समय में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में डाॅ. दिनेश खत्री एवं डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं विशेषाखानु प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. कमलेश कुमार द्वारा एवं धन्यवाद उद्बोधन डाॅ. प्रमोद कुमार भातरा द्वारा किया गया।

Comments are closed.