कला आश्रम आयुर्वेद महाविद्यालय में ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ एवं ‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस’ पर कार्यशाला एवं स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर में 01 अक्टूबर को ‘विश्व शाकाहारी दिवस’ एवं ‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस’ पर कार्यशाला के साथ ही स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया। विश्व शाकाहारी दिवस पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए डाॅ. दीनानाथ त्रिपाठी के बताया कि 01 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मनाते हैं, यह दिन मनुष्यांे, जानवरों प्राकृतिक पर्यावरण को शाकाहारी लाभ के प्रचार-प्रसार हेतु मनाया जाता है। शाकाहारी से खुशी, करूणा, जीवन शैली में नैतिकता, पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों में जागरूकता बढ़ती है। शाकाहारी भोजन हृदय रोग व कैंसर रोग के खतरे को कम करता है। शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वालों में हृदय रोग से संबंधित रोग होने की संभावना कम रहती है। शाहाकारी भोजन हल्का व अन्य भोजन की तुलना में जल्दी पाचन वाला होता है, साथ ही मस्तिष्क को बुद्धिमान बनाता है। इस हेतु 01 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में शाकाहार को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं।

‘अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस’ के बारे विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए प्रो. के.एम. अग्रवाल, पंचकर्म विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस दिन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाता है और वृद्धजानों के लाभ के लिए चिन्तन होता है। वर्तमान में वृद्धसमाज अधिकतर दुःखी रहता है ऐसे में वृद्धजनों के प्रति सम्मान लाने के लिए इस दिवस पर आचरण किया जाता है ताकि ताउम्र उचित सम्मान मिलें और उन्हें अलग तरह के व्यवहार का सामना नहीं करना पड़े। वृद्धजन हमारे घर की नींव होते हैं, इसलिए सभी को बड़ों और वृद्धजनों का सम्मान करना चाहिए।

कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में स्वर्ण प्राशन शिविर का भी आयोजन किया गया। बाल रोग विभाग की डाॅ. चारू रोत ने बताया कि शिविर में आसपास के गांवों के लोगों ने अपने बच्चों का स्वर्ण प्राशन करवाकर लाभ प्राप्त किया। शिविर में लगभग 120 बच्चों ने स्वर्ण प्राशन संस्कार कर लाभ प्राप्त किया। सुवर्ण प्राशन शिविर का आयोजन चिकित्सालय परिसर में हर 27वें दिन लगाया जाता है। अगले 27 दिनों के पश्चात उपरोक्त शिविर का पुनः आयोजन किया जायेगा।

Comments are closed.