अन्तर्राष्ट्रीय एनाटोमी दिवस का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा जिला उदयपुर में कोरोना गाईड लाईन की पालना के साथ दिनांक 20.10.2021 को अन्तर्राष्ट्रीय एनाटोमी दिवस मनाया गया। एनाटोमी (शारीर रचना) विभागाध्यक्ष प्रो. जी.एस. इन्दोरिया एवं डाॅ. अनिश विश्वनाथन के निर्देशन में बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने माॅडल्स तैयार किये। इस अवसर पर एनाटोमी म्यूजियम में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका अवलोकन कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्ध न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा किया गया। एनाटोमी म्यूजियम प्रदर्शनी हेतु विद्यार्थियों द्वारा शारीर रचना से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के माॅडल्स तैयार किये। महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए एनाटोमी माॅडल्स प्रतियोगिता भी रखी गई। विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार भातरा एवं सभी शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित था।

Comments are closed.