कला आश्रम आयुर्वेद महाविद्यालय में फेयरवैल पार्टी ‘‘सफर-2021’’ का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल परिसर में दिनांक 09.10.2021 को सायं 04.30 बजे फेयरवेल पार्टी ‘‘सफर-2021’’ का आयोजन किया गया। बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम चतुर्थ वर्ष सत्र 2017-18 के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ वर्ष सत्र 2016-17 के सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह ‘‘सफर-2021’’ का आयोजन (कोविड-19 गाईड लाईन की पालना के साथ) कला आश्रम के रंगमंच में किया गया।

कार्यक्रम वृहत स्तर पर भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं विश्ष्टि अतिथि संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा, प्रो. जी.एस. इन्दोरिया द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सर्वप्रथम आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक एवं संगीत द्वारा रौचक प्रस्तुतियां दी गई। सफर-2021 कार्यक्रम में विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में व्यतीत किये समय की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं अपने अपने अनुभव व्यक्त किये।

छात्र-छात्रों को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किये गये। विशिष्ट उपलब्धियों के लिये महाविद्यालय की चयनकर्ता समिति के निर्णयानुसार डाॅ. कोमल जाखल- वाग्भट् अवार्ड, डाॅ. सूरज बिश्नोई- चरक अवार्ड (एकेडमीक टाॅपर अवार्ड), डाॅ. अंकित रेडु, डाॅ. पूजा खाण्डल को चेयरमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ तथा चिकित्सालय के चिकित्सक एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संध्याकालीन भोजनोपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments are closed.