कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय वर्तमान में वैश्विक महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस जनित महामारी के रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए इस महामारी के रोकथाम हेतु प्रयासशील है। चिकित्सालय की एक विशेष गठित टीम द्वारा स्थानीय गांवों में कोरोना वायरस एवं इससे बचाव के बारे में घर-घर जाकर जानकारी प्रदान की जा रही है। गांवों में लोगों को निःशुल्क मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किये गए, साथ ही मौसम जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु काढ़ा वितरण किया गया।
सहयोग के क्रम में स्थानीय प्रशासन क्वारेन्टाईन एवं आईसोलेशन वार्ड प्रदान करने के लिए कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय गोगुन्दा में स्थित अन्तरंग वार्ड के साथ हाॅस्टल स्थित 24 कमरे 24 घण्टे सुविधा के तौर पर प्रदान करने की सहमति दी गई है। उपरोक्त सहमति एवं सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण श्रीमान तहसीलदार महोदय के आदेशानुसार एवं आवश्यकतानुसार दिनांक 23.03.2020 को करवाया गया। कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय में 60 शैय्याओं का सुसज्जित अंतरंग विभाग के साथ बहिरंग विभाग एवं सामान्य जांचों हेतु पैथोलाॅजी प्रयोगशाला नियमानुसार उपलब्ध है एवं चिकित्सालय में राउण्ड ड्यूटी के रूप में चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ 24 घण्टे सेवाओं के लिए उपलब्ध है। कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल इस महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने के लिए तत्पर है। कला आश्रम फाउण्डेशन द्वारा दिनांक 24.03.2020 को श्रीमान तहसीलदार महोदय गोगुन्दा को उपरोक्त महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में रूपए 21,000/- की राशि प्रदान की गई।

