कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज में 7वें आयुर्वेद दिवस का शुभारम्भ

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर में आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार 19 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक 7वें आयुर्वेद दिवस अन्तर्गत ‘‘हर दिन, हर घर आयुर्वेदा’’ थीम पर कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 22 सितम्बर को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम मंे प्राचार्य प्रो. कृष्ण मुरारी अग्रवाल के साथ समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा दिये गये साप्ताहिक कार्यक्रमों पर प्रस्ताव पारित किया गया। दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को 7वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ 12 सितम्बर को माननीय आयुष मंत्री महोदय श्री सरबानन्द सोनुवाल जी एवं माननीय राज्य आयुष मंत्री महोदय श्री महेन्द्रभाई मंजुपाराजी द्वारा किया गया था। साप्ताहिक कार्यक्रमों में जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों की श्रृखला में प्रथम सप्ताह में समग्रतात्मक स्वास्थ्य आयुर्वेद के लिए, द्वितीय सप्ताह में आयुर्वेदा मिलेनिलयन, तृतीय सप्ताह में आयुर्वेद आहार, चतुर्थ सप्ताह में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुर्वेद, पंचम सप्ताह में मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद एवं अन्तिम सप्ताह में अनुभवों का आदान-प्रदान कार्यक्रम रखे गये है। वर्तमान मंे सन् 2022 से 2047 तक आयुर्वेद का अमृतकाल घोषित किया गया है। आयुर्वेदा को वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनों में आयुर्वेद को शामिल करने, जन सामान्य में आयुर्वेद के प्रति विश्वास उत्पन्न करने जैसे उद्देश्यों के साथ जन संदेश, जन भागीदारी और जन आन्दोलन के रूप में आयुर्वेद दिवस को मनाया जायेगा। यह जानकारी संयोजक डाॅ. संजय एम. ने प्रदान की।

Comments are closed.