कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल में फेयरवैल पार्टी ‘‘समावर्तन-2022’’ का आयोजन

posted in: news | 0

गोगुन्दा स्थित कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल परिसर में दिनांक 19.11.2022 को सायं 5.30 बजे फेयरवेल पार्टी ‘‘समावर्तन-2022’’ का आयोजन किया गया। बी.ए.एम.एस. पाठ्यक्रम चतुर्थ वर्ष सत्र 2018-19 के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ वर्ष सत्र 2017-18 के सीनियर विद्यार्थियों का विदाई समारोह ‘‘समावर्तन-2022’’ का आयोजन कला आश्रम के रंगमंच में किया गया।
कार्यक्रम वृहत स्तर पर भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं विशिष्ट अतिथि संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम पर सर्वप्रथम आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गेम्स, संगीत एवं रैम्प वाॅक द्वारा रौचक प्रस्तुतियां दी गई। समावर्तन-2022 कार्यक्रम में विदाई लेने वाले छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के अपने अनुभव साझा किये।
छात्र-छात्रों को यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किये गये। विशिष्ट उपलब्धियों के लिये महाविद्यालय की चयनकर्ता समिति के निर्णयानुसार डाॅ. माधवी तिवारी को वाग्भट् अवार्ड, डाॅ. उज्जवल गुप्ता को चरक अवार्ड (एकेडमीक टाॅपर अवार्ड), डाॅ. सूरज प्रकाश, डाॅ. अशिता माहेश्वरी को चेयरमेन अवार्ड एवं डाॅ. सीमा डांगी को जीवक अवार्ड (बेस्ट उपस्थिति) से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ तथा चिकित्सालय के चिकित्सक एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं संध्याकालीन भोजनोपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments are closed.