कला आश्रम आयुर्वेद महाविद्यालय में गुरू पर्व पर हुआ गुरूओं का सम्मान

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा में ंदिनांक 13.07.2022 को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरू पर्व मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डाॅ. दिनेश खत्री, मुख्य प्रबन्ध न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन, उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि डाॅ. सरोज शर्मा, संरक्षक न्यासी, कला आश्रम फाउण्डेशन, उदयपुर थे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माॅ. सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम में बी.ए.एम.एस. विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में गुरू पूर्णिमा मनाने के उद्देश्यों एवं गुरू पूर्णिमा का सार बताया। गुरू पूर्णिमा महाभारत के रचियता महर्षि वेद व्यास के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती हैै। गुरू पूर्णिमा के दिन महर्षि वेद व्यास की पूजा अर्चना भी की जाती है। विशिष्ट अतिथि ने सभी शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं को गुरू पूर्णिमा की शुभकामनाऐं करते हुए गुरू का मतलब समझाया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा गुरू पर्व पर सभी शिक्षकगणों को उपहार देकर उनका सम्मान भी किया। बी.ए.एम.एस. विद्यार्थियों द्वारा गुरू पर्व से जुड़ी कविताऐं सुनाई गई। कार्यक्रम का संयोजन बी.ए.एम.एस. छात्र योगेश चैपड़ा एवं दीक्षांत जोशी द्वारा किया गया।

Comments are closed.