अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय में जन्मी प्रथम कन्या

posted in: news | 0

01

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज से सम्बद्ध आयुर्वेद चिकित्सालय में पहली बार मध्य रात्रि में भर्ती प्रसूता ने दिनांक 08 मार्च 2019 को एक कन्या को जन्म दिया। जन्म के समय आयुर्वेद चिकित्सालय में पूर्ण प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने प्रसूता का सामान्य प्रसव कराया। प्रसव एवं जन्म पश्चात जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।

आयुर्वेद महाविद्यालय से सम्बद्ध चिकित्सालय में डिलीवरी होना अपने-आप में आयुर्वेद चिकित्सा जगत में बड़ी उपलब्धि है और सबसे बड़ी बात यहां के 25 कि.मी. के दायरे में प्रसव की कोई पुख्ता सुविधाएं नहीं होने से प्रसूताओं को उदयपुर जाना पड़ता है। इससे निश्चय ही गरीब तबके के मरीजों को लाभ मिलेगा।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन्मी इस कन्या को कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री ने अपनी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में जच्चे-बच्चे की देखभाल हेतु 1400/- रूपए की आर्थिक सहायता राशि भेंट की। प्रसव में होने वाले सभी खर्चों को कला आश्रम फाउण्डेशन ने वहन किया।

चिकित्सालय में जन्मी प्रथम कन्या

Comments are closed.