लाॅकडाउन अन्तराल में ऑनलाइन क्लासेस से घर बैठे पढ़ेंगे बी.ए.एम.एस. के विद्यार्थी

posted in: news | 0

कोरोना वायरस के प्रभाव से सम्पूर्ण भारत में वर्तमान में लाॅकडाउन चल रहा है। लाॅकडाउन के कारण कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज के बी.ए.एम.एस. के विद्यार्थियों का भी अवकाश चल रहा है। ऐसे समय में कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज की ओर से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासेस प्रारम्भ की जा रही है। उपरोक्त ऑनलाइन क्लासेस 01 अप्रेल से सम्पूर्ण लाॅकडाउन अवधि तक संचालित की जाएगी। विद्यार्थी घर बैठे व्हाट्अप एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। बी.ए.एम.एस प्रथम से चतुर्थ वर्ष के सम्पूर्ण विद्यार्थी उपरोक्त सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। महाविद्यालय के अकादमिक निदेशक डाॅ. सरोज शर्मा के साथ प्राचार्य और महाविद्यालय के शैक्षणिक कर्मचारियों ने पाठ्यक्रम के अनुसार कन्टेन्ट तैयार किये है। महाविद्यालय के चेयरमैन डाॅ. दिनेश खत्री ने बताया कि ऑनलाइन ऑडियो/वीडियो माध्यम से कक्षाएं शुरू की जा रही है। कक्षाओं के अनुसार विद्यार्थियों के ग्रुप बना कर अध्ययन-अध्यापन करवाया जाएगा। उपरोक्त माध्यम में विद्यार्थी सवाल-जवाब भी कर सकेंगे एवं अपने नोट्स भी तैयार कर सकेंगे।

आयुर्वेद चिकित्सा जगत में अध्ययन-अध्यापन का उपरोक्त नवाचार सम्पूर्ण प्रदेश में कला आश्रम में ही प्रारम्भ किया गया है।

Kala Ashram Online Classes
Kala Ashram Online Classes
Comments are closed.