महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी ‘आरम्भ-2020’ का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल, गोगुन्दा में दिनांक 06.03.2020 सायं 6.00 बजे फ्रेशर पार्टी ‘आरम्भ-2020’ का आयोजन किया गया। बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष सत्र 2019-20 के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के अभिनन्दन एवं स्वागत के क्रम में बी.ए.एम.एस. के सीनियर विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर पार्टी ‘‘आरम्भ-2020’’ का आयोजन कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज, गोगुन्दा के रंगमंच में किया गया।

aarambh-2020

‘आरम्भ-2020’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं विशिष्ट अतिथि संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा, मास्टर मधुरम खत्री, सुश्री हृदया खत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माॅ सरस्वती एवं भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत अंकिता, रूपल एवं नेहा द्वारा सरस्वती वन्दना पर नृत्य प्रस्तुति द्वारा की गई। सीमरन एवं ग्रुप ने दीवानी मस्तानी…. गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। दिव्या द्वारा तू कितनी अच्छी है मां…. कविता का पाठ किया गया। योगिता भाटी द्वारा डेडी जोर…. पर गायन किया गया। समरीन खान द्वारा कथक नृत्य पर प्रस्तुति देकर समां बांधा। दीक्षान्त जोशी द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा… का गायन किया गया। हिमांशी छिंपा द्वारा मशुप डान्स किया गया। योगेश चैपड़ा द्वारा कैसे हुआ…. का गायन किया गया। जसजोत कौर द्वारा महिलाओं पर आधारित कविता का पाठ किया गया। साक्षी राजपुरोहित ने नृत्य प्रस्तुत किया। बबलेश नागर द्वारा राजस्थानी गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। ध्रुवी राजपुरोहित द्वारा जल कर के…. पर नृत्य प्रस्तुत किया, मोहित कुमार, सुनिल एवं ग्रुप, कुलदीप एवं ग्रुप, कनुप्रिया एवं ग्रुप द्वारा मशूप डान्स, सूर्यदेव सनवाल द्वारा रंग शरबतों का…. पर गायन, साक्षी जैन एवं ग्रुप द्वारा आधुनिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

‘आरम्भ-2020’ के मिस्टर फ्रेशर श्री योगेश चोपड़ा एवं मिस फ्रेशर सुश्री जसजोत कौर बने। मिस्टर रनरअप श्री अंकित कुमार यादव एवं मिस रनरअप सुश्री योगिता भाटी बने। मिस्टर फ्रेशर एण्ड मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के सम्मानित जज कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री, पैट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा थे। मिस्टर फ्रेशर को पगड़ी पहनाकर एवं मिस फ्रेशर को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। विजेता एवं उपविजेता फ्रेशर्स को मोमेन्टो एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता के प्रथम चरण में राष्ट्रीयता एवं राजनीतिक थीम पर विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया। द्वितीय चरण में परम्परागत एवं आधुनिक थीम पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। रेम्प-वाॅक के तृतीय चरण में लव एण्ड वॉर थीम पर विद्यार्थियों ने अपने हूनर का प्रदर्शन किया। चौथे चरण में पौराणिक थीम पर प्रस्तुतियां दी गई। पांचवें चरण में विज्ञान एवं अंधविश्वास थीम एवं अन्तिम चरण में अच्छाई और बुराई थीम पर अपनी प्रतिभाओं का परिचय दिया गया। टेलेन्ट राउण्ड में विद्यार्थियों ने अपने हूनर को प्रदर्शित किया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को उद्बोधन एवं आशीर्वाद प्रदान कर प्रोत्साहित किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शैक्षणिक प्राध्यापकगण, अशैक्षणिक कर्मचारीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी के लिए भोज का आयोजन किया गया।

Comments are closed.