कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल गोगुन्दा द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में 2 लाख रूपए का अंशदान

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर वर्तमान में वैश्विक महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस जनित महामारी के रोकथाम एवं प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए इस महामारी के रोकथाम हेतु प्रयासशील है। सामाजिक, जागरूक एवं जिम्मेदार ट्रस्ट एवं चिकित्सा संस्था के रूप में अपने सामाजिक कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के क्रम में कला आश्रम द्वारा दिनांक 23.04.2020 को प्रधानमंत्री राहत कोष में रूपए 2,00,000/- का अंशदान दिया गया। संस्था के चैयरमेन एवं मुख्य प्रबन्धक न्यासी डाॅ. दिनेश खत्री एवं निदेशक एवं संरक्षक न्यासी डाॅ. सरोज शर्मा द्वारा यह चैक उपखण्ड अधिकारी गोगुन्दा श्री जितेन्द्र पाण्डे एवं तहसीलदार गोगुन्दा श्री विमलेन्द्र राणावत को भेंट किया। इससे पूर्व भी कला आश्रम फाउण्डेशन द्वारा दिनांक 24.03.2020 को श्रीमान तहसीलदार महोदय गोगुन्दा को उपरोक्त महामारी से लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग के रूप में रूपए 21,000/- की राशि प्रदान की गई थी।

सहयोग के क्रम में स्थानीय प्रशासन को क्वारेन्टाईन एवं आईसोलेशन वार्ड प्रदान करने के लिए कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय गोगुन्दा में स्थित अन्तरंग वार्ड के साथ चिकित्सालय में कार्यरत डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्टाफ की सेवाएं देने की सहमति प्रदान की गई है। वर्तमान में चिकित्सालय की एक विशेष गठित टीम अपनी सेवाएं गोगुन्दा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दे रही है, साथ ही चिकित्सालय की एक अन्य गठित टीम स्थानीय गांवों में कोरोना वायरस एवं इससे बचाव के बारे में घर-घर जाकर जानकारी प्रदान कर रही है। गांव में लोगों को दस्ताने, मास्क एवं सेनेटाइजर की उपयोगिता समझाने के साथ ही मौसम जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु काढ़ा वितरण किया जा रहा है। लोगों को हाथ धोने से सम्बन्धी जानकारियां, कोरोना वायरस के फैलाव, लक्षण एवं उसकी रोकथाम हेतु मागदर्शन दिया जा रहा है। घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। गांवों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैनर, पम्पलैट एवं अन्य तरीको के साथ लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

कला आश्रम आयुर्वेद चिकित्सालय में 60 शैय्याओं का सुसज्जित अंतरंग विभाग के साथ बहिरंग विभाग एवं सामान्य जांचों हेतु पैथोलाॅजी प्रयोगशाला नियमानुसार उपलब्ध है एवं चिकित्सालय में राउण्ड ड्यूटी के रूप में चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं अन्य स्टाफ 24 घण्टे सेवाओं के लिए उपलब्ध है। कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पीटल इस महामारी से लड़ने के लिए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने के लिए तत्पर है।

Comments are closed.