बी.ए.एम.एस. प्रथम वर्ष – अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

posted in: news | 0

कला आश्रम आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज एण्ड हाॅस्पीटल, गोगुन्दा, उदयपुर में बीएएमएस प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत व्हाईट कोट सेरेमनी व ओरियन्टेशन का आयोजन दिनांक 09.10.2019 से 12.10.2019 तक किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के चीफ मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ. दिनेश खत्री, पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी.आर. करी ने माँ सरस्वती की पूजा कर प्रारम्भ किया।

a1

इस चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत संस्था के चीफ मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ. दिनेश खत्री ने छात्र को एवं पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा ने छात्राओं को व्हाईट कोट पहना कर उसके महत्व के बारे में बताया तथा अपने उद्बोधन में पेट्रोन ट्रस्टी डाॅ. सरोज शर्मा ने बच्चों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात् महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी.आर. करी के निर्देशन में शपथ दिलाई गई और आयुर्वेद के भविष्य में महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन कहा कि देव वैद्य अश्विनी कुमार, सुश्रुत एवं विविध आयुर्वेद आचार्यों ने उस काल में आयुर्वेद चिकित्सा की संभावना खोज ली थी जो आज वर्तमान आयुर्वेद चिकित्सा की जरूरत है।

a2
a3

Comments are closed.